Home / Odisha / वरिष्ठ सीपीआई नेता दिवाकर नायक का निधन

वरिष्ठ सीपीआई नेता दिवाकर नायक का निधन

  •  भुवनेश्वर स्थित भगवती भवन में ली अंतिम सांस

भुवनेश्वर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के वरिष्ठ नेता दिवाकर नायक का रविवार को 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने राजधानी स्थित सीपीआई के राज्य कार्यालय भगवती भवन में अंतिम सांस ली।
नायक लंबे समय तक सीपीआई के राज्य महासचिव के रूप में कार्यरत रहे और पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी थे। वे भद्रक जिले के सेनचतिरा गांव के निवासी थे। छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय नायक भद्रक कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष भी रह चुके थे।
पार्टी और कार्यकर्ताओं ने जताया शोक
सीपीआई की ओर से उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें एक ईमानदार, समर्पित और जुझारू नेता बताया, जिन्होंने अपने जीवन को वंचित वर्गों की लड़ाई के लिए समर्पित कर दिया था। दिवाकर नायक का निधन ओडिशा की वामपंथी राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति मानी जा रही है।

Share this news

About admin

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …