Home / Sports / खालसा कॉलेज और इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ने हॉकी मुकाबले जीते

खालसा कॉलेज और इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ने हॉकी मुकाबले जीते

नई दिल्ली। राजधानी के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज ने पीएसपीबी चौथे बाबा दीप सिंह हॉकी और बास्केटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन के पुरुष वर्ग के हॉकी मैच में इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेज को 5-1 से हरा दिया।
खालसा कॉलेज की तरफ से विपिन मिश्रा ने 2 गोल और अंकित एवं अरबाज ने एक-एक गोल किया। इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेज के लिए पुलकित ने एकमात्र गोल किया। प्लेयर ऑफ मैच का अवार्ड खालसा कॉलेज के खिलाड़ी विपिन मिश्रा को मिला।
महिला वर्ग के मैच में इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेज ने दिल्ली यूनिवर्सिटी एल्युमिना को 3-1 से हराया। विजेता टीम की तरफ से कंचन, अंचल और पिंकी ने गोल किया और दिल्ली यूनिवर्सिटी एल्युमिना की तरफ से एकमात्र गोल नीलम शर्मा ने किया। प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेज की कंचन को मिला।
साभार – हिस

Share this news

About admin

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

फीफा विश्व कप : हैरी केन ने डोनाल्ड ट्रंप के साथ गोल्फ खेलने की पुष्टि की, बोले- यह एक अविस्मरणीय अनुभव था

मियामी। इंग्लैंड फुटबॉल टीम के कप्तान हैरी केन ने पुष्टि की है कि उन्होंने करीब …