Home / Odisha / मारवाड़ी युवा मंच भुवनेश्वर ने पणा संक्रांति मनाई
MAYUM मारवाड़ी युवा मंच भुवनेश्वर ने पणा संक्रांति मनाई

मारवाड़ी युवा मंच भुवनेश्वर ने पणा संक्रांति मनाई

  • 3000 लोगों ने किया शर्बत का सेवन

  • ओड़िया नववर्ष के अवसर पर आयोजित सेवा कार्य में रहा युवाओं का जोश

भुवनेश्वर। ओड़िया नववर्ष और पणा संक्रांति के पावन अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, भुवनेश्वर शाखा की ओर से 3000 गिलास दूध और फल मिश्रित शर्बत (पणा) का वितरण किया गया। इस सेवा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मंच के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस विशेष आयोजन का संयोजन शाखा अध्यक्ष हरिश अग्रवाल, वरिष्ठ सदस्य रमाशंकर रूंगटा और उनकी टीम द्वारा किया गया। राहगीरों को गर्मी से राहत देने और नववर्ष की शुभकामनाएं देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर सहभागी बनने का सौभाग्य भी कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं को मिला, जिन्होंने सेवा भाव से लोगों को शर्बत बांटा और नववर्ष की मंगलकामनाएं दीं।

मारवाड़ी युवा मंच के इस सेवा प्रयास को स्थानीय लोगों ने भी सराहा और इसे ओड़िया नववर्ष पर एक प्रेरणादायक पहल बताया।

Share this news

About admin

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …