Home / Odisha / ओडिशा में जल संकट से निपटने को 21,300 नए ट्यूबवेल लगाए जाएंगे

ओडिशा में जल संकट से निपटने को 21,300 नए ट्यूबवेल लगाए जाएंगे

  • इस वर्ष 1.60 लाख नए घरों का होगा आवंटन

  • पंचायती राज और पेयजल मंत्री ने की घोषणा

भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार गर्मी में जल संकट से निपटने के लिए राज्यभर में 21,300 नए ट्यूबवेल लगाने की योजना बना रही है। इसके साथ ही 1.60 लाख नए घरों का आवंटन होगा।

पंचायती राज और पेयजल मंत्री रवी नारायण नायक ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि यह कदम सभी को विश्वसनीय पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने की रणनीति का हिस्सा है।

मंत्री ने बताया कि राज्य में पहले से 5.2 लाख ट्यूबवेल हैं और नए ट्यूबवेल उन स्थानों पर लगाए जाएंगे जहां जल संकट है। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी समुदाय को पेयजल के बिना नहीं छोड़ा जाएगा। मंत्री ने यह भी बताया कि सभी जल संबंधित शिकायतों को सात दिनों के भीतर हल किया जाएगा।

मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार इस वर्ष 1.60 लाख नए घरों का आवंटन करेगी, जिसमें विशेष रूप से दिव्यांगों, निर्धनों और प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Share this news

About admin

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …