Home / Odisha / प्रधानमंत्री को मित्र विभूषण सम्मान देश के लिए गर्व का विषय – मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री को मित्र विभूषण सम्मान देश के लिए गर्व का विषय – मुख्यमंत्री

भुवनेश्वर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रीलंका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘मित्र विभूषण’  प्रदान किया जाना देश के लिए गर्व की बात है। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने यह बात कही।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रीलंका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘मित्र विभूषण’ प्राप्त हुआ है। यह हमारे देश के लिए गर्व का विषय है। प्रधानमंत्री की कड़ी मेहनत, त्याग और दूरदर्शिता के कारण आज भारत विश्व में एक प्रमुख शक्ति के रूप में उभरा है। उनके आदर्शों से प्रेरित होकर हम हमेशा देश के लिए कार्यरत रहेंगे।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …