Home / Odisha / दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

भुवनेश्वर। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उपमुख्यमंत्री एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने आज राजभवन, भुवनेश्वर में ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति से शिष्टाचार भेंट की।
राज्यपाल डॉ. कंभमपति ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से बैठक की जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह मुलाकात आपसी सहयोग की भावना से परिपूर्ण रही।
उन्होंने कहा कि बैठक में अंतर-राज्यीय सहयोग और शासन से जुड़े अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ, जो दोनों राज्यों के बीच बेहतर समन्वय और साझेदारी को आगे बढ़ाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …