Home / Odisha / ओडिशा में खुलेगा कौशल विकास के क्षेत्र में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

ओडिशा में खुलेगा कौशल विकास के क्षेत्र में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

  •  मुख्यमंत्री से मिले केंद्रीय कौशल विकास मंत्री जयंत चौधरी

  •  राज्य के आईटीआई संस्थानों को और मजबूत करने, अधिक ‘विश्व कौशल केंद्र’ स्थापित करने, विद्यार्थियों के लिए मल्टी-लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर शुरू करने पर भी चर्चा

  •  जनजातीय बहुल क्षेत्रों के युवाओं के कौशल विकास के लिए पीएम-जनमन योजना के तहत आईटीआई को शामिल करने पर फोकस

भुवनेश्वर। लोकसेवा भवन में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से केंद्रीय कौशल विकास, उद्यमिता एवं शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने गुुरुवा देर शाम शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्य में विभिन्न केंद्रीय योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की।
बैठक में ओडिशा में अधिक कौशल विकास केंद्र खोलने को लेकर विचार-विमर्श हुआ। केंद्रीय मंत्री ने जानकारी दी कि इस वर्ष के बजट में कौशल विकास क्षेत्र में पांच सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की व्यवस्था की गई है, जिनमें से एक ओडिशा में स्थापित किया जाएगा।
इस बैठक में राज्य के आईटीआई संस्थानों को और मजबूत करने, अधिक ‘विश्व कौशल केंद्र’ स्थापित करने, विद्यार्थियों के लिए मल्टी-लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर शुरू करने तथा जनजातीय बहुल क्षेत्रों के युवाओं के कौशल विकास के लिए पीएम-जनमन योजना के तहत आईटीआई को शामिल करने पर भी चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री ने इन सभी प्रस्तावों को सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और जल्द ही इन पर निर्णय लिए जाने की बात कही।
इस बैठक में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री निकुंज बिहारी धल, कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा विभाग के आयुक्त एवं सचिव  भूपेंद्र सिंह पुनिया, विद्यालय एवं जनशिक्षा विभाग की आयुक्त एवं सचिव श्रीमती शालिनी पंडित सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …