Home / Odisha / “पखाल हमारी संस्कृति और स्वास्थ्य का प्रतीक” – मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी

“पखाल हमारी संस्कृति और स्वास्थ्य का प्रतीक” – मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी

  • पखाल दिवस पर राज्यवासियों को शुभकामनाएँ दी

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने पखाल दिवस पर राज्यवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि पखाल केवल एक व्यंजन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। यह न केवल गर्मी में शरीर को ठंडक देता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभदायक है। उन्होंने ओडिशा की पारंपरिक खानपान संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित करने की अपील की।
पखाल दिवस पूरे राज्य में उत्साह के साथ मनाया गया। लोगों ने अपने घरों में पारंपरिक पखाल तैयार कर इसे सम्मानपूर्वक ग्रहण किया। सामाजिक मंचों पर भी पखाल दिवस की झलक देखने को मिली, जहाँ लोगों ने अपने पखाल भोज की तस्वीरें साझा कर इस परंपरा को और मजबूती देने का संकल्प लिया।
Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …