Home / Odisha / पारादीप ओडिशा का सबसे गंभीर रूप से प्रदूषित औद्योगिक क्षेत्र बना

पारादीप ओडिशा का सबसे गंभीर रूप से प्रदूषित औद्योगिक क्षेत्र बना

  • वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री गणेश राम सिंहखुंटिया ने विधानसभा में दी

भुवनेश्वर। पारादीप ओडिशा का सबसे गंभीर रूप से प्रदूषित औद्योगिक क्षेत्र बन गया है, जहां बढ़ते प्रदूषण स्तर गंभीर स्वास्थ्य जोखिम उत्पन्न कर रहे हैं।
पारादीप को गंभीर रूप से प्रदूषित औद्योगिक क्षेत्र के रूप में पहचाना गया है। यह जानकारी वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री गणेश राम सिंहखुंटिया ने विधानसभा में दी।
बीजद के विधायक गणेश्वर बेहरा के सवाल के जवाब में मंत्री ने ओडिशा के इन शहरों के समग्र पर्यावरण प्रदूषण सूचकांक का डेटा साझा किया। 2018 के आकलन के अनुसार, ओडिशा के पोर्ट शहर पारादीप का सेपी स्कोर 60.61 था, जो इसे “गंभीर रूप से प्रदूषित क्षेत्रों” की श्रेणी में डालता है। हालांकि, रिपोर्ट में भुवनेश्वर का सेपी का स्कोर नहीं दिया गया था, लेकिन अनुगूल और तालचेर को प्रदूषित क्षेत्र के रूप में वर्गीकृत किया गया है, जिनका सेपी स्कोर 60 से कम था, और दोनों शहरों का स्कोर 46.43 था।
इन आकलनों के आधार पर राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पारादीप में पर्यावरण सुधार के लिए एक कार्ययोजना तैयार की है। इस योजना के तहत, बोर्ड हर साल दो बार वायु और जल गुणवत्ता की जांच करता है। पिछले साल जून में किए गए आकलन के अनुसार, परादीप का सेपी स्कोर घटकर 44.32 हो गया, जो 2018 के आकलन के मुकाबले एक महत्वपूर्ण सुधार है।
Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …