-
भाजपा प्रदेश कार्यालय में दिवंगत देवेंद्र प्रधान को दी गई श्रद्धांजलि
-
पुरी स्वर्गद्वार में होगा अंतिम संस्कार

भुवनेश्वर। भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र प्रधान को सोमवार को प्रदेश कार्यालय में भावुक माहौल के बीच श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल समेत कई मंत्रियों, वरिष्ठ नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके पार्थिव शरीर के सामने श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके अंतिम दर्शन किए। पार्टी कार्यालय में अंतिम दर्शन के बाद उनके पार्थिव शरीर को धर्मेंद्र प्रधान के निवास स्थान ले जाया गया, जहां परिजनों और करीबियों ने उन्हें अंतिम विदाई देंगे। इसके बाद कल वहां से पुरी के स्वर्गद्वार ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
