Home / Odisha / ओडिशा में पिछले 5 वर्षों में 3,700 से अधिक घुसपैठिए किए प्रवेश

ओडिशा में पिछले 5 वर्षों में 3,700 से अधिक घुसपैठिए किए प्रवेश

  • मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने विधानसभा में दी जानकारी

भुवनेश्वर। ओडिशा में पिछले पांच वर्षों के दौरान 3,700 से अधिक घुसपैठिए अन्य देशों से आकर अवैध रूप से रह रहे हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोमवार को विधानसभा में जानकारी दी।
भआजपा विधायक उपासना महापात्र के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने बताया कि 3,738 बांग्लादेशी नागरिक राज्य के विभिन्न जिलों में अवैध रूप से रह रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि ये घुसपैठिए मुख्य रूप से जलमार्गों के माध्यम से ओडिशा में प्रवेश करते हैं।
सरकार ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए सभी जिला कलेक्टरों और सुरक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे इन अवैध निवासियों की पहचान कर उन्हें उनके देश वापस भेजने की प्रक्रिया सुनिश्चित करें।
Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …