Home / Odisha / पुरी श्रीमंदिर रत्न भंडार का मरम्मत का कार्य पूर्णिमा व होली उत्सवों के लिए स्थगित

पुरी श्रीमंदिर रत्न भंडार का मरम्मत का कार्य पूर्णिमा व होली उत्सवों के लिए स्थगित

भुवनेश्वर: श्री जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की मरम्मत का काम 9 से 15 मार्च तक सात दिनों के लिए स्थगित रहेगा।
यह निर्णय श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने छत्तीसी नियोग के सुझाव पर लिया, ताकि होली और दोल पूर्णिमा के मौके पर विशेष अनुष्ठानों का आयोजन किया जा सके।
उल्लेखनीय है कि आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने पिछले साल दिसंबर में श्री जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की मरम्मत कार्य की शुरुआत की थी। रत्न भंडार को 46 वर्षों के बाद 14 जुलाई को खोला गया था।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …