Home / Odisha / ओडिशा भाजपा के नए अध्यक्ष की नियुक्ति पर अटकलें तेज

ओडिशा भाजपा के नए अध्यक्ष की नियुक्ति पर अटकलें तेज

  • बोर्ड और निगमों में नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू

भुवनेश्वर। ओडिशा भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। क्या वरिष्ठ नेता मनमोहन सामल एक बार फिर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनेंगे, या पार्टी किसी नए चेहरे को मौका देगी? इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं जोरों पर हैं। 2024 के आम चुनावों में शानदार प्रदर्शन के बाद पहली बार ओडिशा में भाजपा ने अपने दम पर सरकार बनाई है, जिससे इस पद की महत्ता और बढ़ गई है।
भाजपा के ओडिशा प्रभारी विजयपाल सिंह तोमर ने मंगलवार को संकेत दिया कि राज्य अध्यक्ष का अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा और इसकी आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी। हालांकि, चुनावी प्रक्रिया 15 मार्च तक पूरी होने की संभावना है, जिसकी जिम्मेदारी संजय जायसवाल को सौंपी गई है।
तोमर ने कहा कि हाल ही में दिल्ली चुनाव और सरकार गठन समेत कई कार्यक्रम संपन्न हुए हैं। सभी निर्णय भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति लेती है। हम चर्चा करेंगे ताकि पूरी प्रक्रिया 15 मार्च तक पूरी हो सके।
तोमर ने यह भी बताया कि राज्य में विभिन्न बोर्डों और निगमों के लिए नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
गौरतलब है कि भाजपा पहले ही 36 संगठनात्मक जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर चुकी है। हालांकि, संभलपुर जिले के अध्यक्ष को लेकर अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …