Home / Odisha / टिटिलागढ़ पुलिस ने जुआ अड्डे पर मारा छापा, पांच गिरफ्तार

टिटिलागढ़ पुलिस ने जुआ अड्डे पर मारा छापा, पांच गिरफ्तार

टिटिलागढ़। टिटिलागढ़ थाना क्षेत्र के कुमड़ीपदर गांव के पास संचालित एक जुआ अड्डे पर पुलिस ने छापा मारकर पांच जुआड़ियों को गिरफ्तार किया। एसडीपीओ जशवंत नारायण प्रधान के निर्देश पर थाना प्रभारी कल्याणी बेहेरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर रात इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

टिटिलागढ़ थाना में दर्ज केस संख्या 81/2025 के तहत आरोपियों के पास से तीन बाइक, 13,120 रुपये नगद, मोबाइल फोन, ताश के पत्ते, दरी, बिजली लाइट उपकरण आदि जब्त किए गए। पुलिस ने बरामद सामग्री को नष्ट कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया।

थाना प्रभारी श्रीमती बेहेरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि पुलिस आगे भी इस तरह की अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …