Home / Odisha / शादी का झांसा देकर डॉक्टर ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर डॉक्टर ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

मालकानगिरि। ओडिशा के मालकानगिरि जिले में एक डॉक्टर को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान मोटू क्षेत्र के आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ अमित कुमार साहू के रूप में हुई है।
पीड़िता की शिकायत के अनुसार, डॉ साहू ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में वह अपने पैतृक गांव चला गया और किसी अन्य महिला से शादी कर ली, जिससे पीड़िता मानसिक रूप से आहत हो गई।
मामले की शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। मालकानगिरि थाना प्रभारी रिगन किंडो के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई, जिसने आरोपी डॉक्टर को ट्रैक कर संबलपुर से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे मालकानगिरि लाया गया।
गिरफ्तारी के बाद डॉ साहू को अदालत में पेश किया गया, जहां मामले की सुनवाई जारी है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है, जिससे आरोपों की सच्चाई का पता लगाया जा सके।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …