Home / Odisha / ओमान में फंसे चार ओड़िया श्रमिक सुरक्षित लौटे

ओमान में फंसे चार ओड़िया श्रमिक सुरक्षित लौटे

  • मुख्यमंत्री ने जताया आभार

भुवनेश्वर। ओमान में फंसे गंजाम जिले के चार ओड़िया श्रमिक सुरक्षित अपने वतन लौट आए हैं।
वे गुरुवार को मस्कट से एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से मुंबई पहुंचे और शुक्रवार को ट्रेन से ब्रह्मपुर पहुंचे।
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर और भारतीय दूतावास का आभार व्यक्त किया, जिनके प्रयासों से इन श्रमिकों की सुरक्षित वापसी संभव हुई।
मुख्यमंत्री को अखबारों और ईमेल्स के जरिए जब इन श्रमिकों की मुश्किलों की जानकारी मिली, तो उन्होंने नई दिल्ली स्थित मुख्य आवासीय आयुक्त को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्य आवासीय आयुक्त ने विदेश मंत्रालय और भारतीय राजदूत से समन्वय कर इन श्रमिकों की वापसी की व्यवस्था की।
सोहर, ओमान में फंसे इन श्रमिकों से भारतीय दूतावास लगातार संपर्क में रहा। उनके रहने और भोजन की व्यवस्था एक गुरुद्वारे में की गई थी। अंततः सभी श्रमिक सुरक्षित ओडिशा लौट आए।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …