Home / Odisha / ओडिशा के दो जिलों में सोने की खानें मिलीं: इस्पात और खनन मंत्री

ओडिशा के दो जिलों में सोने की खानें मिलीं: इस्पात और खनन मंत्री

भुवनेश्वर ।  ओडिशा के दो जिलों में सोने की खानें पाई गई हैं। विधानसभा में इस संबंधी प्रश्न के उत्तर में  इस्पात और खनन मंत्री बिभूति भूषण जेना ने यह जानकारी दी ।

बीजेडी के जलेश्वर विधायक अश्विनी कुमार पात्र द्वारा ओडिशा में सोने की खानें और उनके कार्य की प्रगति को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में मंत्री ने बताया कि सोने के भंडार देवगढ़ जिले के आदास और केंदुझर जिले के गोपुर क्षेत्र में पाए गए हैं।

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने देवगढ़ जिले के आदास क्षेत्र में जी 2 स्तर पर शोध किया और सोना, निकल, चांदी, ग्रेफाइट खनिजों के साथ-साथ तांबा भी पाया। क्योंकि निकल और ग्रेफाइट महत्वपूर्ण खनिज माने जाते हैं, इसलिए इस ब्लॉक की नीलामी की प्रक्रिया भारत सरकार के खनन मंत्रालय द्वारा की जाएगी।

इसके अलावा, केंदुझर जिले के गोपुर क्षेत्र में जी -3 स्तर पर सोने की खान के अन्वेषण का काम पूरा हो चुका है। इसी ब्लॉक के जलधी क्षेत्र में 2024-25 वित्तीय वर्ष में जी -2 स्तर की जांच चल रही है। मंत्री ने कहा कि तकनीकी समिति की सिफारिशों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी, जब जांच एजेंसियां अपनी अंतिम रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी।

 

 

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …