Home / Odisha / ओडिशा सरकार ने कीट  विश्वविद्यालय घटना में  उच्च-स्तरीय समिति का गठन
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

ओडिशा सरकार ने कीट  विश्वविद्यालय घटना में  उच्च-स्तरीय समिति का गठन

भुवनेश्वर: कीट  विश्वविद्यालय में हालिया दुर्भाग्यपूर्ण घटना के संदर्भ में ओडिशा सरकार द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए  सुरक्षा गार्डों की गिरफ्तारी और संलिप्त अधिकारियों की निलंबन की कार्रवाई की गई है।

ओडिशा सरकार के सूचना और जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि “संस्थान को नोटिस जारी किया गया है, और उच्च-स्तरीय तथ्य जांच समिति द्वारा की गई जांच के आधार पर उचित कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। इस समिति में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रमुख सचिव, और उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त-कम- सचिव सदस्य के रूप में शामिल हैं।

शिक्षकों और छात्रों पर निजी व्यक्तियों द्वारा बल प्रयोग करने सहित आपराधिक कृत्यों के रिपोर्ट की जांच की जा रही है, और जो भी इसके लिए जिम्मेदार पाए जाएंगे, उन्हें कानून के अनुसार जवाबदेह ठहराया जाएगा,”

विज्ञप्ति में आगे कहा गया है कि “ओडिशा सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि प्रत्येक छात्र की सुरक्षा, गरिमा और कल्याण सुनिश्चित किया जाए। ओडिशा सरकार इस मामले में न्याय को शीघ्र और निष्पक्ष रूप से सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी। “

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …