Home / Odisha / खुर्दा में भीषण सड़क हादसा, 12 घायल, 5 की हालत गंभीर

खुर्दा में भीषण सड़क हादसा, 12 घायल, 5 की हालत गंभीर

भुवनेश्वर। राष्ट्रीय राजमार्ग 57 पर बलागढ़ गोपबंधु चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 लोग घायल हो गए, जिनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
नारायणी नामक यात्री बस एक पेड़ से टकराने के बाद सड़क से नीचे जा गिरी, जिससे बस के अगले हिस्से को भारी नुकसान हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों के साथ-साथ बस चालक का भी इलाज किया जा रहा है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

 

Share this news

About admin

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …