Home / Odisha / धरनिधर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जल्द बनेगा ट्रॉमा केयर सेंटर

धरनिधर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जल्द बनेगा ट्रॉमा केयर सेंटर

  • मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने घोषणा की

भुवनेश्वर। ओडिशा में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने रविवार को धरनिधर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जल्द ही ट्रॉमा केयर सेंटर स्थापित करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री माझी ने कहा कि राज्य सरकार इस मेडिकल कॉलेज और अस्पताल को पूर्ण स्वास्थ्य सेवा केंद्र बनाने की योजना पर कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि अस्पताल की सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
मुख्यमंत्री माझी शनिवार रात सड़क मार्ग से केन्दुझर पहुंचे। आज सुबह उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया और वहां की आधारभूत संरचना का मूल्यांकन किया। इसके बाद उन्होंने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की राज्य शाखा के 74वें वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री माझी ने धरनिधर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने उपस्थित डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की सेवाओं की सराहना की और राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मैंने आईएमए के राज्य स्तरीय 74वें वार्षिक सम्मेलन में भाग लिया। आईएमए की जनसेवा को प्रोत्साहित किया और धरनिधर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया। साथ ही ट्रॉमा केयर सेंटर स्थापित करने की भी घोषणा की। यह सम्मेलन कार्यों में तेजी लाने के लिए प्रेरित करेगा।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …