Home / Odisha / प्रकाश मिश्र बने मुख्यमंत्री के सलाहकार

प्रकाश मिश्र बने मुख्यमंत्री के सलाहकार

  • मधुसूदन पाढ़ी बने राज्य चुनाव आयुक्त

भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने सोमवार को एक बड़े फैसले के तहत सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी और पूर्व डीजीपी प्रकाश मिश्र को मुख्यमंत्री मोहन माझी के सलाहकार के रूप में नियुक्त किया है। सामान्य प्रशासन और जन शिकायत विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रकाश मिश्र को कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दिया गया है।
प्रकाश मिश्र ने कहा कि यह मुख्यमंत्री द्वारा सौंपा गया एक बड़ा दायित्व है। मैं लोगों के कल्याण के लिए पूरी कोशिश करूंगा। मिश्र ने यह भी बताया कि उनका मुख्य ध्यान नए भाजपा सरकार के सुचारू संचालन और राज्य के लोगों से जुड़े मुद्दों के समाधान पर होगा।
इसी तरह, भारतीय संविधान के अनुच्छेद 243-के के तहत, ओडिशा के राज्यपाल ने आज सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी मधुसूदन पाढ़ी को राज्य चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …