कटक – मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए उठे चर्चे के बीच अपनी उम्मीदवारी की पुष्टि करते हुए सुरेश शर्मा ने कहा कि वह चुनावी मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका सत्तापक्ष से कहीं अधिक है। इसलिए हार जीत की परवाह किए बिना हम इस चुनाव में उतर रहे हैं। हमारे समर्थकों ने सहयोग का आश्वासन दिया है और उनके कहे अनुसार ही हम चुनावी मैदान में होंगे। उल्लेखनीय है कि सुरेश शर्मा पिछले कई सालों से विपक्ष की भूमिका को निर्वहन करते हुए चुनावी मैदान में उतरते रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि विपक्ष नहीं होगा, तो सत्तापक्ष तानाशाह हो सकता है। विपक्ष की भूमिका सत्ता पक्ष को मनमानी करने से रोकना है और जनता की सेवा के लिए मजबूर करना है। हमारा भी यही उद्देश्य है और हम चुनाव में उतर रहे हैं।
Check Also
भुवनेश्वर में हीट एंड रन, दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर
तेज रफ्तार वाली बस ने सीआरपी चौक के पास पहले कार को टक्कर …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
