Home / Odisha / अमित शाह की दो दिवसीय ओडिशा दौरा स्थगित

अमित शाह की दो दिवसीय ओडिशा दौरा स्थगित

भुवनेश्वर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दो दिवसीय ओडिशा दौरा, जो शनिवार से शुरू होने वाला था, अब स्थगित कर दी गई है। यह निर्णय पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के कारण देश भर में शोक के माहौल के बीच लिया गया है।
जाजपुर के सांसद रवींद्र नारायण बेहरा ने शुक्रवार को शाह की यात्रा रद्द होने की जानकारी दी।
केंद्रीय गृह मंत्री का भुवनेश्वर में शनिवार रात करीब 10 बजे पहुंचने का कार्यक्रम था। शाह को 29 दिसंबर की सुबह कलिंग स्टेडियम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पार्टी मुख्यालय, दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय पार्टी बैठक में शामिल होना था, इसके अतिरिक्त तीन अन्य कार्यक्रमों में भाग लेना था। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर सात दिन के शोक की घोषणा की है।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …