Home / Odisha / जटनी में पुलिस सहित विभिन्न संस्थाओं ने कोरोना योद्धाओं का उत्साह बढ़ाया

जटनी में पुलिस सहित विभिन्न संस्थाओं ने कोरोना योद्धाओं का उत्साह बढ़ाया

सजन अग्रवाल, जटनी

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के आह्वान पर शनिवार को ठीक सायँ 5.30 बजे जटनी स्थित सीताराम चौक से पंचायत कार्यालय तक (लगभग एक किलोमीटर) सड़क किनारे खड़े होकर विभिन्न संस्थाओं के कार्यकर्ता एवं जटनी के साधारण लोगों ने एक साथ मिलकर “वंदे उत्कल जननी” गीत गाकर करोना बीमारी से लड़ रहे हजारों चिकित्सकों, नर्सों, पुलिसवालों सहित आम जनता का उत्साह बढ़ाया.

उपरोक्त कार्यक्रम सीताराम चौक पर जटनी थानाधिकारी विश्वरंजन साहू के नेतृत्व में थाना छक पर अनंत सतपथि एवं रोहितास अग्रवाल के नेतृत्व में महुलगुड़िया छक पर मारवाड़ी युवा मंच सिटी शाखा तथा आश्रय संस्था द्वारा, म्युनिसिपालिटी छक पर

गोपीनाथ सेवा समिति द्वारा, हरिभाईना चौक पर बीजेडी कार्यकर्ताओं द्वारा, उत्तरायणी मंदिर छक पर अभिनेता तथा समाजसेवी विप्लव शतपथी के नेतृत्व में एवं पंचायती कार्यालय में बीडीओ के नेतृत्व में सामाजिक दूरता का ध्यान रखते हुए सैकड़ों लोगों ने एक साथ मिलकर “वंदे उत्कल जननी गीत” गाया! गीत की समाप्ति के बाद थानाधिकारी श्री साहू ने जटनीवासियों से करोना बीमारी को भगाने के लिए प्रशासन द्वारा जारी सभी नियमों का पालन करने का अनुरोध किया.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …