Home / Odisha / पुरीघाट थाने में वन्दे उत्कल जननी गीत गाकर कोरोना योद्धा की हौसला अफजाई की गई

पुरीघाट थाने में वन्दे उत्कल जननी गीत गाकर कोरोना योद्धा की हौसला अफजाई की गई

  • पूरीघाट थाना में दर्जनों पुलिसकर्मी के बीच सोशल डिस्टेंस को मेंटेन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया

कटक.  मुख्यमंत्री श्री नवीन पटनायक जी की अपील का पालन करते हुए पुरीघाट थाना परिसर में थाना प्रभारी श्री रश्मि रंजन साहू के नेतृत्व में वंदे उत्कल जननी गीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सोशल डिस्टेंस (सामाजिक दुराव) का विशेष ख्याल रखा गया एवं सभी पुलिसकर्मियों ने मास्क का प्रयोग किया. शनिवार 30 मई को शाम 5:30 बजे पूरे उत्कल प्रांत में अपने-अपने स्थानों पर रह कर ” वंदे उत्कल जननी” गीत का गायन करने की प्रार्थना श्री नवीन पटनायक जी ने की थी जिसका उड़ीसा के सभी लोगों ने पालन किया.
ओडिशा कोविद -19 की लड़ाई लड़ रहे डॉक्टर, नर्स, स्वास्थ्य कर्मियों, सफाई कर्मचारियों, आशा कर्मियों, पुलिसकर्मियों, जैसे अनेकानेक योद्धाओं के उत्साहवर्धन एवं सम्मान में यह कार्यक्रम किया गया. इस कार्यक्रम में पूरीघाट थाना के सब इंस्पेक्टर दिलीप कुमार धल, सब इंस्पेक्टर स्वप्ननीला सुचरिता साहू , सब इंस्पेक्टर महेश्वर बेहरा, सहायक सब इंस्पेक्टर केशव दास, बंशीधर नायक, समीर रंजन पटनायक एवं दर्जनों पुलिसकर्मी उपस्थित थे.

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …