Home / Odisha / कंगारू अदालत का गजब का फरमान

कंगारू अदालत का गजब का फरमान

  • धान चोरों को जूतों की माला पहनाकर घुमाया

भुवनेश्वर। केंदुझर जिले के तेलकोई थाना क्षेत्र के डिमिरीमुंडा गांव में सोमवार को धान चोरी के आरोप में दो व्यक्तियों को कंगारू अदालत के आदेश पर सार्वजनिक रूप से दंडित किया गया।
आरोपियों की पहचान बबुली प्रधान और अखी प्रधान के रूप में हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, रविवार रात करीब 11 बजे दोनों ने सुरेश पधान के घर में घुसकर 8 बोरी धान चुरा लिया। घटना के दौरान सुरेश और उनका परिवार सो रहा था। इसी दौरान एक पड़ोसी ने शोर सुनकर जांच की और दोनों को चोरी करते हुए देख लिया। भागने की कोशिश कर रहे दोनों आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।
सोमवार सुबह ग्रामीणों ने मामला अपने हाथ में लेते हुए कंगारू अदालत में सुनवाई की। गांववालों ने आरोपियों के हाथ रस्सी से बांध दिए। उनके चेहरे पर काली स्याही पोती और गले में जूतों की माला पहनाई। इसके बाद उन्हें पूरे गांव में घुमाया गया।
घटना की सूचना मिलने पर तेलकोई पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कहा कि कानून को अपने हाथ में लेने की अनुमति किसी को नहीं दी जा सकती और मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …