Home / Odisha / पिछले पांच वर्षों में ओडिशा में ऑनलाइन ट्रेडिंग धोखाधड़ी के मामलों में तेजी

पिछले पांच वर्षों में ओडिशा में ऑनलाइन ट्रेडिंग धोखाधड़ी के मामलों में तेजी

भुवनेश्वर। पिछले पांच वर्षों में ओडिशा में कम से कम 59,437 लोग ऑनलाइन ट्रेडिंग धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं। यह जानकारी मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने आज विधानसभा में दी।

विधायक तारा प्रसाद वाहिनीपति के एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने हाल के वर्षों में ऐसे मामलों में तेज वृद्धि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2019 में, ऑनलाइन ट्रेडिंग धोखाधड़ी के केवल 18 मामले दर्ज किए गए थे, जो 2020 में थोड़ा बढ़कर 28, 2021 में 22, और 2022 में 105 हो गए। हालांकि, 2023 में स्थिति गंभीर हो गई, जब 18,994 लोग ठगी के शिकार हुए। 2024 में यह प्रवृत्ति और तेज हो गई, जब वर्ष के पहले 11 महीनों में ही 40,270 मामले दर्ज किए गए है।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

जाजपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़

    दो महिलाओं समेत पांच हिरासत में     मुख्य डाकघर के पास मकान …