Home / Odisha / 12 साल की सेवा के बाद भी स्थायी नौकरी नहीं

12 साल की सेवा के बाद भी स्थायी नौकरी नहीं

  • ओडिशा में कला और खेल प्रशिक्षकों का प्रदर्शन

  • वेतन को लेकर फैला है असंतोष

भुवनेश्वर। ओडिशा के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत कला और खेल प्रशिक्षकों ने स्थायी नौकरी की मांग को लेकर शुक्रवार को भुवनेश्वर में गांधी मार्ग पर विरोध प्रदर्शन किया।
2013 से नियुक्त करीब 5,000 कला और खेल प्रशिक्षकों ने आरोप लगाया कि 12 वर्षों की सेवा के बावजूद उन्हें स्थायी नौकरी नहीं दी गई है। इस कारण वे कम वेतन और वित्तीय परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
खेल प्रशिक्षक सुरज कुमार ने मीडिया को दिये गये बयान में कहा है कि हम महीने में लगभग 7,000 से 8,000 रुपये का वेतन पाते हैं, जिसमें से आधा हिस्सा मकान किराए और गैस खर्च में चला जाता है। इतनी कम आय में गुजारा करना संभव नहीं है।
प्रदर्शनकारियों ने बैनर और तख्तियों के साथ सरकार के खिलाफ नारे लगाए और अपनी स्थिति पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन माझी के नेतृत्व वाली सरकार से उन्हें उम्मीद है कि उनकी समस्याओं को सुना जाएगा।
हालांकि, इस मुद्दे पर सरकारी अधिकारियों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …