Home / Odisha / 196 अनुपस्थित डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई : स्वास्थ्य मंत्री महालिंग

196 अनुपस्थित डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई : स्वास्थ्य मंत्री महालिंग

भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने लंबे समय से ड्यूटी से अनुपस्थित 196 डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला किया है। यह जानकारी स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मुकुश महालिंग ने सोमवार को राज्य विधानसभा में दी।
भाजपा विधायक टंकाधर त्रिपाठी द्वारा पूछे गए प्रश्न का उत्तर देते हुए मंत्री ने बताया कि ओडिशा मेडिकल हेल्थ सर्विस, ओडिशा मेडिकल एजुकेशन सर्विस और ओडिशा होम्योपैथिक मेडिकल सर्विस सहित विभिन्न कैडर के 196 डॉक्टर वर्तमान में लंबे समय से छुट्टी पर हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि इन डॉक्टरों के खिलाफ सरकारी नियमों के अनुसार उचित कार्रवाई शुरू करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …