Home / Odisha / पुरी में नौसेना दिवस की तैयारी में बड़ा हादसा टला

पुरी में नौसेना दिवस की तैयारी में बड़ा हादसा टला

  • सतर्क पायलट ने पक्षी से हेलीकॉप्टर को टकराने से बचाया

पुरी। पुरी में 4 दिसंबर को नौसेना दिवस 2024 के अवसर पर पहली बार आयोजित हो रहे भव्य कार्यक्रम की तैयारी के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया।
शनिवार को अभ्यास के दौरान संभावित हादसा सतर्क पायलट की सूझबूझ से टला। यह घटना पुरी के ब्लू फ्लैग बीच पर होने वाले भव्य ऑपरेशनल डेमो की रिहर्सल के दौरान हुई।
विशेष हेलीकॉप्टर फॉर्मेशन में पांच चॉपर हिस्सा ले रहे थे, तभी अचानक एक पक्षी तेजी से उड़ता हुआ सीधे एक हेलीकॉप्टर की ओर आ गया। इसे देखते ही पायलट ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और बिना अन्य चॉपर की उड़ान में बाधा पहुंचाए अपने हेलीकॉप्टर को सुरक्षित तरीके से संभाला।
इस बीच भारतीय नौसेना द्वारा तीर्थ नगरी में आयोजित इस विशेष समारोह के लिए सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
सूत्रों के अनुसार, इस साल के नौसेना दिवस पर करीब 24 युद्धपोत, 40 विमानों सहित हेलीकॉप्टर और फाइटर जेट्स ओडिशा के खूबसूरत समुद्र तट के सामने भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत और संचालन क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। पानी और हवा में होने वाले इन रोमांचक करतबों के माध्यम से नौसेना अपनी शक्ति का अद्भुत नजारा पेश करेगी।
यह पहला मौका है जब पुरी में नौसेना दिवस का आयोजन हो रहा है। ऐसे में यह कार्यक्रम राज्य और देश के लिए एक ऐतिहासिक अवसर होगा।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …