Home / Odisha / भुवनेश्वर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ‘संदिग्ध बैग’ मिलने से हड़कंप
airport

भुवनेश्वर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ‘संदिग्ध बैग’ मिलने से हड़कंप

  • सीआईएसएफ और सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू की जांच

भुवनेश्वर। भुवनेश्वर स्थित बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को एक संदिग्ध बैग मिलने से अफरा-तफरी मच गई। उच्च सुरक्षा अलर्ट के बीच यह घटना सामने आई, जिससे हवाई अड्डे पर दहशत का माहौल बन गया।
संदिग्ध बैग हवाई अड्डे के परिसर के बाहर पाया गया। बैग मिलने की सूचना पर सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) के कर्मी और डॉग स्क्वाड तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
शुरुआती जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि बैग किसने छोड़ा और उसमें कुछ संदिग्ध सामग्री है या नहीं। सुरक्षा एजेंसियां इस बैग की गहनता से जांच की तो यह स्पष्ट हो गया कि बैग एक यात्री का था और उसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया।
घटना के कारण कुछ समय के लिए हवाई अड्डे पर हलचल और दहशत का माहौल बना रहा। सुरक्षा अधिकारियों ने बैग की पूरी जांच और पुष्टि के बाद स्थिति को सामान्य किया।
इस घटना से पहले, शनिवार को अमेरिका स्थित खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की धमकी ने भी तनाव बढ़ा दिया था। पन्नू ने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में चल रहे डीजीपी/आईजीपी सम्मेलन 2024 को बाधित करने की धमकी दी थी। यह धमकी ओडिशा के कई पत्रकारों को ईमेल और ऑडियो संदेश के जरिए दी गई थी।
सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …