Home / Odisha / मेरा संविधान, मेरा स्वाभिमान पदयात्रा में शामिल हुए धर्मेन्द्र प्रधान

मेरा संविधान, मेरा स्वाभिमान पदयात्रा में शामिल हुए धर्मेन्द्र प्रधान

भुवनेश्वर। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान आज नई दिल्ली में संविधान स्थापना दिवस पर आयोजित मेरा संविधान, मेरा स्वाभिमान पदयात्रा में शामिल हुए।
उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारत के संविधान स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर माई भारत के युवा साथियों के साथ ‘मेरा संविधान, मेरा स्वाभिमान’ पदयात्रा में सम्मिलित होकर युवा शक्ति का हौसला बढ़ाया। लोकतांत्रिक सिद्धांतों को बढ़ावा देने और संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए हमारे युवाओं का यह प्रयास अत्यन्त सराहनीय है। संविधान भारत की आत्मा और सर्वोच्च विधान है। इसका अक्षरशः पालन करना हम सभी का कर्तव्य है।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …