Home / Odisha / राज्यपाल ने पुरी श्रीमंदिर में पूजा-अर्चना की

राज्यपाल ने पुरी श्रीमंदिर में पूजा-अर्चना की

  • राज्य के सभी लोगों के लिए मांगा आशीर्वाद

भुवनेश्वर। राज्यपाल रघुवर दास ने शुक्रवार को पुरी के श्रीजगन्नाथ मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये उन्होंने यह जानकारी दी।
उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि आज पुरी श्री मंदिर में महाप्रभु श्री जगन्नाथ, देव बलभद्र और माता सुभद्रा जी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। भगवान जगन्नाथ, देव बलभद्र और माता सुभद्रा सभी की मनोकामनाएं पूर्ण कर जीवन में यश, कीर्ति और समृद्धि प्रदान करें। ओड़िशा समृद्धि की राह पर निरंतर आगे बढ़ता रहे, यही कामना की। जय जगन्नाथ।

Share this news

About desk

Check Also

सुभद्रा योजना के दो साल पूरे

    ओडिशा में घर-घर जलेगा ‘सुभद्रा दीप’     उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिडा की अपील …