Home / Odisha / सीएसओ से जुड़े 11 स्थानों पर छापेमारी

सीएसओ से जुड़े 11 स्थानों पर छापेमारी

  • आय से अधिक संपत्ति के मामले में ओडिशा विजिलेंस ने की कार्रवाई

भुवनेश्वर। ओडिशा विजिलेंस ने सुवर्णपुर के सिविल सप्लाईज ऑफिसर सुरेश कुमार पाणिग्राही के खिलाफ उनके ज्ञात आय स्रोतों से परे अनुपातहीन संपत्ति रखने के आरोपों को लेकर उनसे जुडे 11 स्थानों पर आज सुबह से छापेमारी शुरु की है।
विजिलेंस विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बलांगीर के विशेष न्यायाधीश, विजिलेंस द्वारा जारी तलाशी वारंट के आधार पर, दो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसपी), तीन डिप्टी एसपी, सात निरीक्षकों और अन्य सहायक कर्मियों के नेतृत्व में टीमें भुवनेश्वर, बलांगीर, सुवर्णपुर और बरगढ़ में 11 स्थानों पर एक साथ तलाशी ले रही थी।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …