Home / Odisha / कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई

कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई

भुवनेश्वर। आज ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने भुवनेश्वर स्थित कांग्रेस भवन में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती मनाई।
आज सुबह कांग्रेस के अनेक नेता कांग्रेस भवन परिसर में स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद, स्थानीय इंदिरा गांधी पार्क में स्थित श्रीमती इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इस कार्यक्रम में कई प्रमुख कांग्रेस नेता उपस्थित थे, जिनमें पूर्व पीसीसी अध्यक्ष श्री प्रसाद हरिचंदन, पूर्व विधायक शरत राउत, कृष्ण चंद्र शगरिया और वरिष्ठ नेता शिवानंद राय, ललातेंदु महापात्र, पृथिवी वल्लभ पटनायक व अन्य शामिल थे।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …