Home / Odisha / स्त्री रोग विशेषज्ञ 6,000 रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार

स्त्री रोग विशेषज्ञ 6,000 रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार

भुवनेश्वर। कलाहांडी जिले के भवानीपाटना स्थित स्थित जिला मुख्यालय अस्पताल में कंसल्टेंट ऑब्स्टेट्रिकियन और गाइनकोलॉजिस्ट और ज्वाइंट डायरेक्टर के पद पर कार्यरत डॉ अशोक कुमार दास को सोमवार को ओडिशा विजिलेंस के अधिकारियों ने ने 6,000 रुपये की घूस मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। यह घूस कथित रूप से एक शिकायतकर्ता के गर्भवती रिश्तेदार को अस्पताल में प्री-नैटल और पोस्ट-नैटल उपचार देने के बदले में ली गई थी। विजिलेंस विभाग द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस संबंध में शिकायतकर्ता से शिकायत मिलने के बाद ओडिशा विजिलेंस टीम ने सफलतापूर्वक एक जाल बिछाया और डॉ. दास के कब्जे से पूरी अवैध घूस की राशि बरामद की। गिरफ्तारी के बाद उनकी संपत्ति का पता लगाने और किसी भी अन्य अवैध गतिविधियों का खुलासा करने के लिए चार विभिन्न स्थानों पर तलाशी ली जा रही है, जो उनकी अनुपातहीन संपत्तियों के मामले की जांच के तहत की जा रही हैं।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …