Home / Odisha / विवेक एसएफ एक्सप्रेस में किसी भी आग लगने के घटना को रेलवे ने किया इनकार

विवेक एसएफ एक्सप्रेस में किसी भी आग लगने के घटना को रेलवे ने किया इनकार

भुवनेश्वर। रेलवे अधिकारियों ने भद्रक स्टेशन पर कन्याकुमारी-डिब्रूगढ़ विवेक एसएफ एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22504) में किसी भी आग लगने की घटना से स्पष्ट रूप से इनकार किया है।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि भद्रक स्टेशन पर सुबह 9:23 बजे ट्रेन के आगमन पर एक स्लीपर कोच में ब्रेक बाइंडिंग की मामूली समस्या का पता चला था। इस समस्या को तत्काल रूप से कारिज और वैगन स्टाफ द्वारा हल किया गया, जिससे ट्रेन की सुरक्षा और सुचारू संचालन सुनिश्चित हुआ। समस्या को ठीक करने के बाद ट्रेन भद्रक स्टेशन से सुबह 9:43 बजे प्रस्थान कर गई।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …