Home / Odisha / अगले दो सप्ताह तक बंद रहेगा मुख्यमंत्री का शिकायत प्रकोष्ठ

अगले दो सप्ताह तक बंद रहेगा मुख्यमंत्री का शिकायत प्रकोष्ठ

  • 18 और 25 नवंबर को नहीं होगा जन शिकायतों का निपटारा

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के शिकायत प्रकोष्ठ, भुवनेश्वर में अगले दो सप्ताह तक जन शिकायतों की सुनवाई नहीं होगी।
सामान्य प्रशासन और लोक शिकायत विभाग ने जारी एक अधिसूचना में बताया कि राजधानी के यूनिट-V में स्थित मुख्यमंत्री के शिकायत प्रकोष्ठ में 18 और 25 नवंबर (दोनों सोमवार) को कोई सुनवाई नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री द्वारा जन शिकायतों की अगली सुनवाई की तारीख अखबारों और अन्य माध्यमों के जरिए जनता को सूचित की जाएगी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री का शिकायत प्रकोष्ठ पिछले दो सप्ताह (4 और 11 नवंबर) को भी बंद रहा था।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …