Home / Odisha / पुरी नंदन कानन एक्सप्रेस पर फायरिंग
NANDAN KANAN पुरी नंदन कानन एक्सप्रेस पर फायरिंग

पुरी नंदन कानन एक्सप्रेस पर फायरिंग

  • दो राउंड फायरिंग का दावा

  •  रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने शुरू की जांच

भद्रक। ओडिशा के भद्रक में मंगलवार को नंदन कानन एक्सप्रेस ट्रेन पर फायरिंग की गई। इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस घटना के सामने आने के बाद भारतीय रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जांच शुरू की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह 9:45 बजे के करीब हुई। बताया जा रहा है कि ट्रेन संख्या 12816 नंदन कानन एक्सप्रेस की गार्ड ब्रेक पर भद्रक और बौड़पुर सेक्शन के बीच कम से कम दो राउंड फायरिंग की गई।

गार्ड ने दी जानकारी
ट्रेन के गार्ड महेंद्र बेहरा ने बताया कि सिग्नल एक्सचेंज के दौरान मैंने एक व्यक्ति को ट्रेन पर फायरिंग करते देखा, वह पिस्तौल पकड़े हुए था। इसके बाद तुरंत संबंधित अधिकारियों को सतर्क किया गया।

प्रभावित कोच की जांच जारी
पूर्व तट रेलवे (ईसीओआर) के आधिकारिक बयान के अनुसार, पीसी/आरपीएफ/जेजेकेआर को ट्रेन पर ध्यान देने के लिए निर्देशित किया गया, जबकि पीसी/आरपीएफ/भद्रक को घटना स्थल पर पहुंचकर सरकारी रेलवे पुलिस सेवा (जीआरपीएस) और स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय करने को कहा गया।

फॉरेंसिक जांच के लिए कोच सील
ट्रेन के पुरी पहुंचने के बाद जीआरपी अधिकारियों ने ट्रेन और प्रभावित गार्ड कोच का विस्तृत परीक्षण किया। प्रभावित कोच को सील कर दिया गया है और आवश्यक फॉरेंसिक और अन्य जांच की जा रही है।

इस खबर को भी पढ़ें-ओडिशा के पर्यटन को वैश्विक मंच पर ले जाने की दिशा में बड़ा कदम

गोलीबारी का मकसद और लक्ष्य अभी पता नहीं

पुरी के एक जीआरपी अधिकारी ने कहा कि रेलवे हर मुद्दे को गंभीरता से लेता है। जीआरपी, आरपीएफ, कोचिंग डिपो और अन्य कई टीमें जांच में लगी हुई हैं। अधिकारी ने यह भी बताया कि खिड़की पर एक छेद है, लेकिन विस्तृत जांच के बाद ही कहा जा सकेगा कि वह बुलेट का निशान है या किसी अन्य वस्तु का। जीआरपी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कथित गोलीबारी में शामिल लोगों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं, हालांकि, गोलीबारी का मकसद और लक्ष्य अभी पता नहीं चल पाया है।

गोपनीय रिपोर्ट भी होगी तैयार
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए एक गोपनीय रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी।

इस खबर को भी पढ़ें-छठ पूजा पर दो दिन की सार्वजनिक छुट्टी की मांग

 

Share this news

About admin

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

भुवनेश्वर में हीट एंड रन, दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

    तेज रफ्तार वाली बस ने सीआरपी चौक के पास पहले कार को टक्कर …