Home / Odisha / केंद्रीय शिक्षा से जैन विश्व भारती संस्थान के उपकुलपति ने की मुलाकात

केंद्रीय शिक्षा से जैन विश्व भारती संस्थान के उपकुलपति ने की मुलाकात

भुवनेश्वर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से राजस्थान के जैन विश्व भारती संस्थान के कुलपति प्रो बीआर दूग्गड़ ने  मुलाकात की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधान ने इस बैठक पर अपनी खुशी व्यक्त की और विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना की, जो जीवन को समृद्ध बनाने और सामाजिक-आध्यात्मिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे हैं। उन्होंने संस्थान के जैन अध्ययन पर ध्यान केंद्रित करने और प्राकृत, पाली और संस्कृत जैसी प्राचीन भाषाओं को बढ़ावा देने के प्रयासों की भी सराहना की।

प्रधान ने अपने पोस्ट में लिखा कि प्रो दूग्गड़ ने मुझे विश्वविद्यालय के प्रयासों के बारे में बताया, जो जीवन को समृद्ध करने और सामाजिक-आध्यात्मिक मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए हैं। मैं जैन अध्ययन पर उनके जोर और प्राकृत, पाली तथा संस्कृत भाषाओं को बढ़ावा देने के लिए उनकी सराहना करता हूं।

Share this news

About desk

Check Also

IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

भुवनेश्वर में हीट एंड रन, दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

    तेज रफ्तार वाली बस ने सीआरपी चौक के पास पहले कार को टक्कर …