Home / Odisha / भारी बारिश से रसूलगढ़ पंडाल का गेट ढहा

भारी बारिश से रसूलगढ़ पंडाल का गेट ढहा

  • कई लाइट बोर्ड भी हो गए क्षतिग्रस्त

भुवनेश्वर। राज्यभर में दुर्गा पूजा की तेज तैयारियों के बीच रविवार को हुई भारी बारिश में भुवनेश्वर में रसूलगढ़ दुर्गा पूजा समिति के पंडाल का गेट गिर गया।

करीब 30 फीट ऊंचा और 20 फीट चौड़ा यह गेट भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण पूरी तरह से ढह गया, जिससे रास्ते पर यातायात बाधित हो गया। घटना के बाद गेट को पूरी तरह से हटाने का निर्णय लिया गया है।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने मीडिया को दिये गये बयान में बताया कि बारिश और तेज हवा के कारण लाइट गेट टिक नहीं सका। इस हादसे में कई लाइट बोर्ड भी क्षतिग्रस्त हो गए।

इससे पहले क्षेत्रीय मौसम विभाग ने कटक और भुवनेश्वर के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया था।

इस वर्ष, रसूलगढ़ दुर्गा पूजा समिति गुजरात के प्रसिद्ध स्वामीनारायण मंदिर की प्रतिकृति बनाने जा रही है। 80 फीट ऊंचा और 120 फीट चौड़ा यह पंडाल कोलकाता से आए 40 कारीगर बना रहे हैं, जो अंतिम चरण में है।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …