Home / Odisha / उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र बना
IMD (8) आंधी-तूफान और भारी बारिश की संभावना

उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र बना

  • ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटों पर भारी बारिश की संभावना

भुवनेश्वर। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव क्षेत्र का गठन हुआ है। इसके प्रभाव में भारी बारिश की संभावना है। अगले तीन दिलों के लिए पीली चेतावनी जारी की गयी है।

यह जानकारी भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को दी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, मध्य बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में आंध्र प्रदेश के उत्तर और ओडिशा के दक्षिणी तटों के पास निम्न दबाव क्षेत्र बना है। इस परिसंचरण का विस्तार समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक है, जो दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है।

इसके प्रभाव में अगले 24 घंटे के दौरान ओडिशा के सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, बरगढ़, संबलपुर, देवगढ़, अनुगूल, ढेंकानाल, केंदुझर, मयूरभंज, बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रापड़ा, कटक, जगतसिंहपुर, पुरी, खुर्दा, नयागढ़, गंजाम और गजपति जिलों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी, बिजली और भारी बारिश (7 से 11 सेमी) की संभावना है। इन जिलों के लिए पीली चेतावनी जारी की गयी है।

दूसरे दिन सुंदरगढ़, केंदुझर, मयूरभंज, बालेश्वर, भद्रक, केंद्रापड़ा, जाजपुर, झारसुगुड़ा, संबलपुर और बरगढ़ जिलों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी, बिजली और भारी बारिश (7 से 11 सेमी) की संभावना है। इन जिलों के लिए पीली चेतावनी जारी की गयी है।

तीसरे दिन बालेश्वर, भद्रक, केंद्रापड़ा, जगतसिंहपुर, मयूरभंज, केंदुझर और जाजपुर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश (7 से 11 सेमी) की संभावना है। इन जिलों के लिए भी पीली चेतावनी जारी की गयी है।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …