Home / Odisha / निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
IAT NEWS INDO ASIAN TIMES ओडिशा की खबर, भुवनेश्वर की खबर, कटक की खबर, आज की ताजा खबर, भारत की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज, इंडिया की ताजा खबर

निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

  • रांची के अभिषेक रवि की मौत से जुड़ी कई सवाल

  • रैगिंग की शिकायत के बाद सीढ़ियों से गिरने की घटना

भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी स्थित एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में एक छात्र की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान झारखंड के रांची निवासी अभिषेक रवि के रूप में हुई है, जो प्रथम वर्ष का कंप्यूटर साइंस छात्र था।

अभिषेक ने 10 सितंबर को इस निजी कॉलेज में दाखिला लिया था। सूत्रों के अनुसार, अभिषेक ने कॉलेज में रैगिंग को लेकर स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। इस बीच, उसकी मौत पर रहस्य गहराता जा रहा है, क्योंकि कहा जा रहा है कि वह सीढ़ियों से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि अभिषेक के माता-पिता को इस दुखद घटना की सूचना दे दी गई है।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …