Home / Odisha / कुजंग बीडीओ पर ब्लॉक अध्यक्ष और समर्थकों का हमला

कुजंग बीडीओ पर ब्लॉक अध्यक्ष और समर्थकों का हमला

  • सार्वजनिक बैठक में हुआ जमकर हंगामा

  • बीडीओ ने दर्ज कराई शिकायत

  • बीजद और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच बढ़ा टकराव

जगतसिंहपुर। जगतसिंहपुर में एक सार्वजनिक बैठक के दौरान कुजंग के प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) दीपक प्रसाद स्वाईं पर ब्लॉक अध्यक्ष और उनके समर्थकों द्वारा कथित रूप से हमला किये जाने से राजनीतिक तनाव फैल गया है। यह मामला तब सामने आया, जब बीडीओ ने इस संबंध में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई।

सूत्रों के अनुसार, कुजंग ब्लॉक कार्यालय में एक सार्वजनिक बैठक आयोजित की गई थी। बैठक के दौरान बीडीओ और ब्लॉक अध्यक्ष के बीच तीखी बहस हो गई। ब्लॉक अध्यक्ष ने उन पर बिल पास न करने का आरोप लगाया था। विवाद इतना बढ़ गया कि ब्लॉक अध्यक्ष और बीजद कार्यकर्ताओं सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने बीडीओ के साथ हाथापाई की और उन्हें गाली-गलौज की।

स्थिति तब और बिगड़ गई जब भाजपा कार्यकर्ता, जो ब्लॉक कार्यालय में मौजूद थे, बीडीओ की मदद के लिए आगे आए। इसके बाद बीजद और भाजपा समर्थकों के बीच झड़प हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज कराए हैं।

बीडीओ दीपक प्रसाद स्वाईं ने कहा कि वहां सार्वजनिक बैठक थी। मुझे नहीं पता कि उन्होंने मेरे साथ हाथापाई क्यों की। मैंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जांच चल रही है और मैं पुलिस से कानून के अनुसार कार्रवाई की मांग करता हूं।

कुजंग के भाजपा नेता अक्षय कुमार दास ने आरोप लगाया कि जब हम चीख-पुकार सुनकर वहां पहुंचे, तो हमने उन्हें बीडीओ पर हमला करते हुए देखा। उनमें से अधिकांश बीजद समर्थक थे, जिनमें सरपंच और समिति सदस्य भी शामिल थे। हैरानी की बात यह है कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और जिला परिषद के सदस्य भी मौके पर मौजूद थे।

Share this news

About desk

Check Also

ओडिशा में 2,067 एससी-एसटी अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

    18वें रोजगार मेले में सेवक-सेविका के 1,913 और जनजातीय भाषा के 154 शिक्षकों …