Home / Odisha / ओडिशा में 200 गौशालाएं स्थापित करने का सरकार का लक्ष्य

ओडिशा में 200 गौशालाएं स्थापित करने का सरकार का लक्ष्य

  • हर विधायक एक-एक गौशाला शुरु करें – मंत्री गोकुलानंद मल्लिक

भुवनेश्वर। राज्य सरकार गौ माता की सुरक्षा को लेकर प्रतिवद्ध है। भाजपा सरकार ने गौ माता की रक्षा के लिए अपनी घोषणा के अनुरूप 200 गौशालाएं स्थापित करने का निर्णय लिया है। मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री गोकुला नंद मल्लिक ने आज सदन में इस विषय़ पर सवाल पर चर्चा के दौरान यह घोषणा की।

उन्होंने सभी विधायकों से आग्रह किया कि वे अपने अपने इलाकों में एक एक गौशालाएं शुरु करें। उन्होंने कहा कि इसके लिए राज्य सरकार 90 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान करेगी। हर गाय के लिए प्रतिदिन 54 रुपये प्रदान करेगी, ताकि गोशाला संचालित करने वाले गायों के लिए भोजन व अन्य व्यवस्था कर सकें।

Share this news

About desk

Check Also

मायुमं भुवनेश्वर का राष्ट्रीय प्रकल्प ‘आनंद सबके लिए’ आयोजित

    80 से अधिक जरूरतमंद परिवारों के बीच कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी …