-
वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री ने विधानसभा में किया खुलासा
-
नवीन पटनायक सरकार के शासनकाल के दौरान 428 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए इन पेड़ों को काटा गया
भुवनेश्वर। ओडिशा में विकास परियोजनाओं के लिए पिछले 23 वर्षों में राज्य में 26,75,000 से अधिक पेड़ काटे गए हैं। ओडिशा के वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री गणेश राम सिंह खुंटिया ने मंगलवार को राज्य विधानसभा में यह जानकारी दी।
खुंटिया ने खुलासा किया कि नवीन पटनायक सरकार के शासनकाल के दौरान 428 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए पिछले दो दशकों (2000-2023) में ओडिशा में कुल 26,75,028 पेड़ काटे गए।
खुंटिया ने कहा कि ओडिशा में पेड़ों की कटाई का अधिकांश हिस्सा बिजली सेवाओं और खनन गतिविधियों के लिए था। उन्होंने बताया कि 13,09,439 पेड़ बिजली के बुनियादी ढांचे के लिए और 9,64,063 पेड़ खनन के लिए काटे गए। इसके अलावा, सड़क विस्तार (लगभग 6 लाख), सिंचाई परियोजनाओं (6,89,000) और औद्योगिक स्थापना (3 लाख से अधिक) के लिए भी बड़ी संख्या में पेड़ काटे गए। खुंटिया ने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान विकास परियोजनाओं के लिए कई पुराने और बड़े पेड़ काटे गए थे।
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
