Home / Odisha / भीषण आग में 30 से अधिक घर जलकर खाक

भीषण आग में 30 से अधिक घर जलकर खाक

  • लाखों की संपत्ति नष्ट, 15 परिवार प्रभावित

  • एक व्यक्ति घायल हुआ और तीन मवेशियों की मौत

पुरी। पुरी जिले के सत्यवादी प्रखंड अंतर्गत अलिसा गांव में सोमवार रात एक भीषण आग लगने से 30 से अधिक घर जलकर खाक हो गए। इस कांड से 15 परिवार प्रभावित हुए हैं, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है और तीन मवेशियों की मौत हुई है।

बताया गया है कि आग मध्य रात करीब 1:40 बजे एक घर में लगी और देखते ही देखते यह आग आसपास के घरों में फैल गई, जिससे लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया है, जबकि तीन मवेशियों की भी आग में झुलसकर मौत हो गई।

हालांकि आग लगने के सही कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है, लेकिन शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है। ग्रामीणों और अग्निशमन कर्मियों ने मिलकर आग पर काबू पा लिया है। हादसे के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल है, और स्थानीय प्रशासन की ओर से राहत कार्य जारी है।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …