Home / Odisha / केशेईबाहाल आरआई और अमीन 7 हजार रिश्वत लेते हुए धराये

केशेईबाहाल आरआई और अमीन 7 हजार रिश्वत लेते हुए धराये

भुवनेश्वर। अधिकारियों ने एक भूमि मामले में फिल्ड इनक्वारी करने के लिए अंतिम किस्त के रूप में 7,000 रुपये की अवैध रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में संबलपुर जिले के केशेईबाहाल के राजस्व निरीक्षक तुलसा प्रधान और उसी कार्यालय के एक अमीन मुकेश साहू को गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता से पहले ही इन दोनों ने तीन हजार रिश्वत ले चुके थे। आज दिया जा रहा रिश्वत इस कार्य को करने के लिए अंतिम किश्त थी। विजिलेंस विभाग द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी गई है।

पहले शिकायतकर्ता ने प्रधान और साहू की मांग के अनुसार 3,000 रुपये का भुगतान किया था। जब उन्होंने अपना काम करने के लिए 7,000 रुपये की और मांग की, तो शिकायतकर्ता ने मामले को भ्रष्टाचार निरोधक विभाग में लाये। विजिलेंस विभाग की टीम ने उन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछाया और जब साहू आरआई प्रधान के निर्देशानुसार शिकायतकर्ता से रिश्वत की अंतिम किस्त 7,000 रुपये ले रहा था तब उन्हें पकड़ लिया। विजिलेंस विभाग ने दोनों को पकड़ लिया है। आरोपी व्यक्तियों, प्रधान और साहू से रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर जब्त कर ली गई है।

उन्हें पकड़ने के बाद आय से अधिक संपत्ति के एंगल से दो-दो ठिकानों पर एक साथ तलाशी चल रही है। संबलपुर विजिलेंस ने इस संबंध में एक मामला दर्ज किया है।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …