Home / Odisha / मुख्यमंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया

मुख्यमंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया

  • पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

भुवनेश्वर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन माझी ने लोक सेवा भवन के प्रांगण में एक विशेष कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

ओडिशा के मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रियों और विधायकों ने पूर्व प्रधानमंत्री और पांच दशकों तक संसद सदस्य रहे स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की है। साल 2018 के आज ही के दिन श्री वाजपेयी का देहांत हो गया था।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ राजस्व मंत्री सुरेश पुजारी,  कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन और स्कूल एवं सार्वजनिक शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड,  उद्योग मंत्री संपद स्वाईं व अन्य विधायक भी मौजूद थे।

Share this news

About desk

Check Also

देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा

 वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …