भुवनेश्वर – 2019-20 वित्तीय वर्ष बजट में किय़े गये आवंटन में से सितंबर माह तक केवल 37 प्रतिशत राशि ही खर्च की जा सकी है। राज्य के वित्त मंत्री निरंजन पुजारी ने भूपिंदर सिंह द्वारा पूछे गये एक सवाल के उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सितंबर माह तक 60 प्रतिशत राशि खर्च करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन विभिन्न कारणों से इसके खर्च करने में देरी हुई। उन्होंने कहा कि चुनाव वर्ष के कारण आचार संहिता के लागू होने, लगातार दो तूफानों का सामना करने आदि के कारण खर्च करने की प्रक्रिया में देरी हुई है।
Check Also
देश के शीर्ष पांच बिजली निर्यातक राज्यों में शामिल होगा ओडिशा
वर्ष 2047 तक ओडिशा को स्वच्छ ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री …
Indo Asian Times A Hindi Digital News Portal
